---Advertisement---

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में जुटे कर्मचारी व स्थानीय लोग, 100 यूनिट रक्त संग्रहित

By: Naveen Joshi

On: Monday, May 11, 2026 11:10 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

काशीपुर,  सामाजिक सरोकार और सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए सूर्या रोशनी लिमिटेड की काशीपुर यूनिट में सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कर्मचारियों, स्थानीय लोगों और सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए करीब 100 यूनिट रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर का आयोजन प्रमाणित मेडिकल टीमों के सहयोग से किया गया, जहां सभी सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का विशेष ध्यान रखा गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने के साथ ही स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना था।

इस अवसर पर यूनिट हेड काशीपुर शुभम चमोली ने कहा कि सकारात्मक बदलाव की शुरुआत जमीनी स्तर से होती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर समाज के प्रति कंपनी की जिम्मेदारी और सेवा भावना को दर्शाता है। कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी प्रेरणादायक रही।

उन्होंने बताया कि काशीपुर इकाई स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और समावेशी विकास जैसे क्षेत्रों में विभिन्न सामुदायिक पहलों के माध्यम से लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment