Advertisement

समाधान समारोह’ के तहत लंबित मामलों का होगा सौहार्दपूर्ण निस्तारण

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, May 12, 2026 3:13 PM

Google News
Follow Us
------

 

21 से 23 अगस्त तक उच्चतम न्यायालय में आयोजित होगा ‘समाधान समारोह’

देहरादून, । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की सचिव एवं सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग) सीमा डुंगरकोटी ने अवगत कराया कि माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को “समाधान समारोह” के अंतर्गत विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य उच्चतम न्यायालय में लंबित वादों का आपसी सुलह, समझौते एवं राजीनामे के आधार पर त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत में फौजदारी प्रकरण, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक अनादरण (चेक बाउंस) संबंधी मामले, बैंक ऋण एवं वसूली प्रकरण, दीवानी एवं वैवाहिक वाद, बीमा दावे, शासकीय एवं सार्वजनिक उपक्रमों से संबंधित विवाद, शैक्षणिक एवं सेवा संबंधी मामले सहित अन्य विभिन्न प्रकृति के लंबित वादों का निस्तारण किया जाएगा।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि जिन वादकारियों के मामले माननीय उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन हैं तथा जो अपने मामलों का शीघ्र, प्रभावी एवं सौहार्दपूर्ण समाधान चाहते हैं, वे अपने प्रकरणों को 20 अगस्त 2026 तक आवश्यक रूप से सूचीबद्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे उन्हें विशेष लोक अदालत का लाभ प्राप्त हो सके।

उन्होंने आगे बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जनपद देहरादून से संबंधित उच्चतम न्यायालय में लंबित मामलों के पक्षकारों को नोटिस प्रेषित कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में प्री-मीटिंग एवं सुलह वार्ता हेतु आमंत्रित किया जा रहा है। वार्ता सफल होने की स्थिति में संबंधित मामलों के विशेष लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण हेतु आवश्यक विधिक कार्यवाही प्राधिकरण के सहयोग से संपादित की जाएगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने समस्त वादकारियों से अपील की है कि वे अपने लंबित मामलों के त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण समाधान हेतु न्यायालय अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से संपर्क कर इस विशेष अवसर का लाभ उठाएं।

अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के दूरभाष नंबर 0135-2520873 एवं ई-मेल dehradundlsa13@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment