Advertisement

ऊर्जा बचत और स्वदेशी अपनाने का संकल्प लें : धामी

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, May 12, 2026 9:41 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून। Pushkar Singh Dhami ने कहा है कि राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि Narendra Modi द्वारा देशवासियों से की गई अपील केवल आर्थिक बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अनावश्यक विदेश यात्राओं को टालें, स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें तथा ऊर्जा संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, तो इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने लोगों से एक वर्ष तक स्वर्ण आभूषणों की खरीद से बचने, खेती में रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर प्राकृतिक खाद के उपयोग तथा खाद्य तेल के संयमित इस्तेमाल का भी आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के नागरिक हमेशा राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी रहे हैं। “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” का संकल्प तभी सफल होगा, जब हर नागरिक अपने स्तर पर योगदान देगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य की जनता प्रधानमंत्री के आह्वान को जनआंदोलन का रूप देगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से यह संकल्प और अधिक मजबूत होगा।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment