---Advertisement---

बीएनआई दून जेम्स ने मनाया 300 करोड़ से अधिक क्लोज़्ड बिजनेस का जश्न

By: Naveen Joshi

On: Thursday, May 14, 2026 10:28 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून,  बीएनआई उत्तराखण्ड के प्रथम चैप्टर “बीएनआई दून जेम्स” द्वारा होटल फेयरफील्ड बाय मैरियट, देहरादून में “300+ करोड़ क्लोज़्ड बिजनेस सेलिब्रेशन” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री भारत सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बीएनआई दून जेम्स चैप्टर के 60 सदस्यों ने मात्र 52 महीनों में 300 करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय उत्पन्न कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इस अवसर पर वक्ताओं ने इसे उत्तराखण्ड की मजबूत उद्यमशीलता, पारस्परिक विश्वास एवं सहयोग की मिसाल बताया।
कार्यक्रम में बीएनआई उत्तराखण्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सीए अरविन्द कुमार अग्रवाल, बीएनआई देहरादून डायरेक्टर कंसल्टेंट विकास देवान, बीएनआई दून जेम्स के सदस्य एवं अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा चैप्टर के प्रमुख सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। आर्किटेक्ट उदयन अग्रवाल को सर्वाधिक व्यवसाय योगदान तथा अमित मीनोचा को सर्वाधिक रेफरल्स प्रदान करने हेतु सम्मान मिला।
अपने संबोधन में मंत्री भारत सिंह चौधरी ने कहा कि बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल (बीएनआई) केवल एक नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि “गिवर्स गेन” की भावना पर आधारित वैश्विक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बीएनआई विश्व के 76 देशों में 11,700 से अधिक चैप्टर्स एवं 3.5 लाख से अधिक सदस्यों के साथ कार्यरत है, जो प्रतिवर्ष 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय उत्पन्न कर रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत में भी बीएनआई ने मजबूत व्यावसायिक संगठन के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई है। आज बीएनआई भारत के 143 शहरों में 72,500 से अधिक सदस्यों के साथ सक्रिय है तथा 55,700 करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय उत्पन्न कर चुका है।
मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में बीएनआई का विस्तार अत्यंत प्रभावशाली रहा है। वर्तमान में राज्य के तीन शहरों में अनेक चैप्टर्स एवं 300 से अधिक उद्यमी इस मंच से जुड़े हुए हैं, जिन्होंने मिलकर 700 करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय किया है। उन्होंने कहा कि यह मंच राज्य की उद्यमशीलता संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक विरासत और मेहनती लोगों की भूमि है, लेकिन राज्य की वास्तविक शक्ति यहां के युवा उद्यमियों एवं व्यवसायियों में निहित है। राज्य सरकार उद्योग एवं एमएसएमई विभाग के माध्यम से नई औद्योगिक नीतियों, निवेश प्रोत्साहन योजनाओं, स्टार्टअप सहायता, स्वरोजगार योजनाओं और आधारभूत संरचना विकास को लगातार बढ़ावा दे रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्तराखण्ड को केवल पर्यटन एवं आध्यात्मिकता का केंद्र ही नहीं, बल्कि उद्यमिता, विनिर्माण, सेवाओं, स्टार्टअप्स, वेलनेस इंडस्ट्री और सतत विकास का अग्रणी केंद्र बनाना है। उन्होंने कहा कि बीएनआई जैसे संगठन इस दिशा में महत्वपूर्ण सहयोगी साबित हो रहे हैं, जो व्यवसायियों को एक-दूसरे के साथ सीखने, सहयोग करने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में मंत्री भारत सिंह चौधरी ने बीएनआई दून जेम्स के सभी सदस्यों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में बीएनआई उत्तराखण्ड नए कीर्तिमान स्थापित करेगा तथा राज्य के आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment