---Advertisement---

धार्मिक आयोजनों से सनातन संस्कृति को मिल रही मजबूती : अभिनव थापर

By: Naveen Joshi

On: Thursday, May 14, 2026 10:35 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून। इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में ज्येष्ठ माह के अवसर पर ‘नर्मदेश्वर कीर्तन मंडली’ द्वारा आयोजित हनुमान चालीसा पाठ एवं भक्तिमय कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया।
इस अवसर पर ब्रह्मकमल शक्ति संस्था के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कार्यक्रम में शामिल होकर प्रभु श्रीराम भक्त हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा सनातन संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य करते हैं।
अभिनव थापर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति का विशेष महत्व रहा है और समाज तथा सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका सदैव प्रेरणादायी रही है। उन्होंने बताया कि ब्रह्मकमल शक्ति संस्था द्वारा चैत्र नवरात्र के दौरान इंदिरानगर, प्रेमनगर, बल्लूपुर, कौलागढ़, गोविन्दगढ़, इंजीनियर एनक्लेव, दीपलोक और काँवली रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों के मंदिरों में ‘माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव’ का आयोजन किया गया था। इन आयोजनों में भजन संध्या के साथ मातृशक्ति को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
उन्होंने कहा कि समाजहित एवं सांस्कृतिक जागरण के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम में विशेष रूप से कांग्रेस नेता ट्विंकल अरोड़ा, पंडित ज्ञानचंद पांडेय सहित नर्मदेश्वर शिव मंदिर कीर्तन मंडली के सदस्यगण मोनिका गांधी, मंजू कपूर, सीमा वोहरा, लता करनवाल, तारा नेगी, ममता वर्मा, सविता वर्मा, मेघा कपूर, शर्मीला शर्मा, निधि अरोड़ा एवं अनीता क्लोरिया सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
अंत में सभी श्रद्धालुओं ने बजरंगबली से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment