---Advertisement---

ऑपरेशन प्रहार : स्कॉर्पियो के सीक्रेट केबिन से डेढ़ करोड़ कैश बरामद

By: Naveen Joshi

On: Friday, May 15, 2026 11:08 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कैंट थाना पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान महाराष्ट्र नंबर की एक संदिग्ध स्कॉर्पियो से करीब 1 करोड़ 55 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। बरामद धनराशि को वाहन में बनाए गए सीक्रेट केबिन में छिपाकर रखा गया था।

पुलिस के अनुसार  राजेंद्र नगर कौलागढ़ क्षेत्र स्थित सिरमौर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध प्रतीत होने पर महाराष्ट्र नंबर की स्कॉर्पियो (MH12XT 3245) को रोककर जांच की। वाहन चालक से दस्तावेज मांगे जाने पर वह पुलिस को गुमराह करने लगा, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया।

सख्ती से पूछताछ करने पर चालक ने वाहन में भारी मात्रा में नकदी होने की बात स्वीकार की। इसके बाद तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और आयकर विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। आयकर अधिकारियों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो की बीच व पिछली सीट के बीच बने गुप्त केबिन से करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की नगदी बरामद हुई।

पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम सतीश भाई निवासी मेहसाणा गुजरात बताया। उसके साथ वाहन में जसवंत संघ बनाजी निवासी पाटन गुजरात तथा सचिन पटेल निवासी विसनगर गुजरात सवार थे। तीनों आरोपित बरामद धनराशि के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

प्राथमिक पूछताछ में चालक ने बताया कि वह उक्त रकम बनारस से लेकर आया था और इसे वाहन में सवार जसवंत को सौंपना था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग की टीम तीनों व्यक्तियों से गहन पूछताछ कर रही है तथा धनराशि के स्रोत की जांच की जा रही है।

पुलिस ने संबंधित स्कॉर्पियो वाहन को सीज कर दिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जा रही है।

बरामदगी: लगभग 01 करोड़ 55 लाख रुपये नकद, महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन (MH12XT 3245)

पकड़े गए संदिग्ध:,सतीश भाई निवासी मेहसाणा, गुजरात, ठाकुर जसवंत संघ बनाजी निवासी पाटन, गुजरात सचिन पटेल निवासी विसनगर, गुजरात

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment