रुड़की,: रुड़की के भंगेड़ी स्थित एक विद्यालय में क्वांटम यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों एवं रोटरी क्लब रुड़की के संयुक्त सहयोग से सामाजिक जागरूकता एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व छात्रा सिल्की एवं उनकी टीम ने किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रिज्यूमे बिल्डिंग, स्टेशनरी वितरण, सरकारी कल्याण एवं छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी तथा मिट्टी के घड़ों का वितरण जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा, करियर एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।
विद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होंगे।




