ईद-उल-जुहा पर उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, May 26, 2026 12:18 PM

Google News
Follow Us
------

देहरादून, । उत्तराखंड सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर 28 मई को राज्यभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, निगमों, निकायों तथा अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में अवकाश रहेगा।

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्योहार ईद-उल-जुहा को देखते हुए यह अवकाश घोषित किया गया है, ताकि लोग पर्व को पारंपरिक उल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मना सकें। अवकाश घोषित होने के बाद सरकारी कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है।

बकरीद इस्लाम धर्म का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा करते हैं तथा कुर्बानी की रस्म निभाते हैं। पर्व के मद्देनजर प्रशासन की ओर से भी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा साफ-सफाई और पेयजल जैसी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज को लेकर तैयारियां चल रही हैं। बाजारों में भी त्योहार को लेकर रौनक बढ़ गई है। कपड़े, सेवइयां, मिठाइयों और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बाजारों में देखी जा रही है।

शासन के आदेश के अनुसार 28 मई को राज्य के सरकारी दफ्तरों, स्कूल-कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में कार्य नहीं होगा। हालांकि आवश्यक सेवाएं पूर्ववत संचालित होती रहेंगी।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment