,

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने दर्ज किया अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, May 26, 2026 5:42 PM

Google News
Follow Us
------

 

Q4 FY26 में 8.1% की वृद्धि के साथ ₹80.54 बिलियन का राजस्व, प्रीमियम उत्पादों की मांग से कारोबार को मिला बल

नई दिल्ली,। lg.com⁠� ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4 FY26) के नतीजों की घोषणा करते हुए अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया है। कंपनी ने Q4 FY26 में संचालन से ₹80.54 बिलियन का राजस्व हासिल किया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के ₹74.48 बिलियन की तुलना में 8.1 प्रतिशत अधिक रहा।

कंपनी का एबिटडा (EBITDA) Q4 FY26 में ₹9.45 बिलियन रहा, जबकि एबिटडा मार्जिन 11.7 प्रतिशत दर्ज किया गया। कंपनी के अनुसार यह मजबूत प्रदर्शन सभी उत्पाद श्रेणियों में मांग में सुधार और प्रीमियम उत्पादों की लगातार बढ़ती लोकप्रियता के कारण संभव हुआ। विशेष रूप से लार्ज-पैनल टीवी, फ्रेंच-डोर रेफ्रिजरेटर, फुली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन तथा 5-स्टार रेटेड एयर कंडीशनर की मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।

कंपनी ने ‘मेक-इन-इंडिया’, ‘मेक-फॉर-इंडिया’ और ‘मेक-इंडिया-ग्लोबल’ की अपनी तीन-स्तंभ रणनीति के तहत प्रमुख उत्पाद श्रेणियों में बाजार नेतृत्व बनाए रखा। हालांकि रुपये के मूल्यह्रास और कमोडिटी कीमतों में बढ़ोतरी का असर एबिटडा मार्जिन पर पड़ा, लेकिन कंपनी ने लागत नियंत्रण, स्थानीयकरण और परिचालन दक्षता के माध्यम से भविष्य में मार्जिन सुधार को लेकर भरोसा जताया है।

कंपनी का B2B सेगमेंट और इंफॉर्मेशन डिस्प्ले बिजनेस भी इस तिमाही में मजबूत वृद्धि के साथ उभरा। HVAC सेगमेंट में कंपनी वेरिएबल रेफ्रिजरेंट फ्लो (VRF) और कैसेट एसी पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। कंपनी के उन्नत HVAC समाधान हाल ही में उद्घाटन किए गए प्रधानमंत्री कार्यालय भवन ‘सेवा तीर्थ’ में भी उपयोग किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर होंग जू जियोन ने कहा कि कंपनी का रिकॉर्ड तिमाही प्रदर्शन ब्रांड की मजबूती और बिजनेस मॉडल की लचीलापन को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जटिल वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद कंपनी ग्राहक-केंद्रित और विकास-उन्मुख बनी हुई है तथा प्रीमियम उत्पादों में लगातार निवेश कर रही है।

उन्होंने बताया कि कंपनी की नई ‘एसेंशियल सीरीज़’ FY27 में एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका के 22 देशों में निर्यात की जाएगी।

श्रेणीवार प्रदर्शन

होम एप्लायंस (H&A) सेगमेंट ने Q4 FY26 में 5.7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ₹65.16 बिलियन का राजस्व दर्ज किया। फुली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन, फ्रेंच-डोर रेफ्रिजरेटर और 5-स्टार एसी जैसी प्रीमियम श्रेणियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। डिशवॉशर भी इस दौरान विकास का प्रमुख आधार बने।

वहीं, होम एंटरटेनमेंट (HE) सेगमेंट ने 19.6 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि के साथ ₹15.37 बिलियन का राजस्व हासिल किया। क्रिकेट विश्व कप के दौरान बड़े स्क्रीन वाले टीवी की बढ़ती मांग और 55 इंच से अधिक स्क्रीन की ओर उपभोक्ताओं के झुकाव ने इस वृद्धि को गति दी। कमर्शियल टीवी और साइनेज सेगमेंट में बेहतर ऑर्डर मिलने से इंफॉर्मेशन डिस्प्ले कारोबार को भी मजबूती मिली।

FY27 के लिए कंपनी की रणनीति

एसेंशियल सीरीज़ का निर्यात 22 देशों तक बढ़ाने की योजना

प्रीमियम पोर्टफोलियो और एलजी एसेंशियल लाइन-अप को मजबूत करने पर फोकस

B2B कारोबार का विस्तार और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में अवसरों का लाभ

घरेलू और वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए नई उत्पादन क्षमताओं का विस्तार

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment