Advertisement

महापौर परिषद की राष्ट्रीय बैठक में धामी ने दी 29.78 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, June 3, 2026 5:21 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून/ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  होटल नटराज, ऋषिकेश में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारी समिति की बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर विकास से जुड़ी कुल 29.78 करोड़ रुपये की तीन महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 23.15 करोड़ रुपये की एक योजना का लोकार्पण तथा 6.63 करोड़ रुपये की दो योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने देशभर से आए विभिन्न नगरों के महापौरों का स्वागत किया और कहा कि महापौर अपने-अपने शहरों के प्रथम नागरिक होने के साथ-साथ जनता की आशाओं, अपेक्षाओं और विश्वास के प्रतिनिधि भी होते हैं। उन्होंने कहा कि उनके निर्णय केवल वर्तमान को ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी प्रभावित करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि भारत की आत्मा गांवों में बसती है, तो नागरिकों के सपने और संभावनाएं शहरों में आकार लेती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और उन्होंने अपने जीवन के कई महत्वपूर्ण पल इस प्रदेश में बिताए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में पर्यटन और तीर्थाटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा के केवल 45 दिनों में 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं, जो एक नया रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यात्रा को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि कैलाश यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह लगातार बढ़ रहा है। जहां पहले प्रतिवर्ष लगभग 500 लोग यहां पहुंचते थे, वहीं इस वर्ष यात्रा प्रारंभ होने के बाद प्रतिदिन करीब एक हजार श्रद्धालु आदि कैलाश पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि मां पूर्णागिरि धाम में अब तक 24 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। पिछले चार वर्षों में उत्तराखंड में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में शहरी विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। स्वच्छ भारत मिशन ने देशभर में स्वच्छता की नई संस्कृति विकसित की है, जबकि स्मार्ट सिटी मिशन आधुनिक और सुव्यवस्थित शहरों के निर्माण का आधार बना है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों गरीब परिवारों का घर का सपना साकार हुआ है तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी शहरी विकास को नई गति प्रदान की जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक नगर में ठोस कचरा प्रबंधन एवं सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाया जा रहा है। स्मार्ट सिटी मिशन, अमृत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि योजना, खुले में शौच मुक्त अभियान तथा लीगेसी वेस्ट प्रबंधन जैसी योजनाओं का लाभ प्रदेश के नागरिकों को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि शहरी गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पहली बार नगर निकायों में अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा निराश्रित गौवंशों के संरक्षण के लिए आश्रय योजना तथा श्वानों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल योजना शुरू की गई है। हरित क्षेत्रों के विकास और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में भी राज्य सरकार प्रभावी कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि हमारे शहर देश की वास्तविक छवि को दुनिया के सामने प्रस्तुत करते हैं। यदि शहर स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और विकसित होंगे तो भारत भी एक सशक्त, समृद्ध और अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शहर के सशक्त और समृद्ध बनने से ही विकसित भारत का लक्ष्य साकार होगा।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि विकसित भारत-2047 की अवधारणा को साकार करने में नगरों और महानगरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर शहरों के निर्माण के लिए सौर ऊर्जा, कूड़ा प्रबंधन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में 1.80 करोड़ रुपये की लागत से 10 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन निर्माण कार्य तथा 4.83 करोड़ रुपये की लागत से 12 स्थानों पर वर्षा जल संचयन कार्यों का शिलान्यास किया। इसके अलावा 23.15 करोड़ रुपये की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना के अंतर्गत लालपानी बीट में कम्पोस्ट प्लांट एवं सैनिटरी लैंडफिल साइट निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर शंभू पासवान, रेनू बाला गुप्ता, आशुतोष सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए महापौर एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment