Advertisement

ग्राफिक एरा में शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर को श्रद्धांजलि

By: Naveen Joshi

On: Monday, June 8, 2026 9:28 PM

Google News
Follow Us
------

देहरादून,  । ग्राफिक एरा ने राष्ट्र सेवा में वीरगति को प्राप्त हुए अपने पूर्व छात्र शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को श्रद्धांजलि अर्पित की। विश्वविद्यालय में आयोजित शोक सभा में उनके अद्वितीय साहस और बलिदान के लिए उन्हें नमन किया गया।

 

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बी.ए. इंग्लिश (ऑनर्स) के बैच 2019-22 के छात्र थे। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में राष्ट्र की सेवा के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में ऑपरेशनल ड्यूटी करते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन और बलिदान छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। एक छात्र से सेना के अधिकारी बनने और राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने तक का उनका सफर युवा पीढ़ी को साहस, अनुशासन और देश सेवा के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

 

 

आज आयोजित शोक सभा में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों ने नम आंखों से शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ ने उनका परिचय दिया और उनकी शहादत के संबंध में जानकारी दी। सभी ने दो मिनट मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट समर्पण को नमन किया। शोक सभा में कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, डीन ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स डा. डी. आर. गंगोडकर के साथ अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और कर्मचारी शामिल हुए।

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment