Advertisement

,

सूफी गायक सतिंदर सरताज का येज़्दी के प्रति प्रेम नई रोडस्टर के साथ भी बरकरार

By: Naveen Joshi

On: Friday, June 12, 2026 8:56 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून, : जावा येज़्दी मोटरसाइकिल्स को यह घोषणा करते हुए बेहद गर्व हो रहा है कि आधुनिक पंजाबी संगीत की सबसे सम्मानित और बुद्धिमान आवाजों में से एक—गायक, कवि और संगीतकार सतिंदर सरताज—ने एक कस्टमाइज्ड ‘येज़्दी रोडस्टर’ को अपना बना लिया है। ब्रांड के लिए उनका प्यार तब हमेशा के लिए अमर हो गया था, जब साल 2023 में उन्होंने अपनी विंटेज पेस्टल-ग्रीन डी250 क्लासिक मोटरसाइकिल के साथ अपना सुपरहिट गाना ‘येज़्दी’ रिलीज किया था। आज उन्होंने इस नई मोटरसाइकिल को खरीदकर उस प्यार पर पक्की मुहर लगा दी है।

सरताज का जावा येज़्दी मोटरसाइकिल्स के साथ यह रिश्ता सिर्फ उनके इस मशहूर गाने की वजह से नहीं है। जिस तरह यह कंपनी पुरानी क्लासिक मोटरसाइकिलों को आधुनिक इंजीनियरिंग और राइडिंग कल्चर के साथ नए जमाने के रंग में ढालती है, ठीक उसी तरह सरताज ने भी कलात्मक ईमानदारी और अपने हुनर के प्रति गहरे सम्मान के जरिए पंजाबी संगीत में अपना एक अलग रास्ता बनाया है।

क्लासिक लीजेंड्स के सह-संस्थापक अनुपम थरेजा ने कहा, “येज़्दी, सतिंदर के सदाबहार अंदाज और अपनी एक अलग पहचान बनाने के जुनून को बहुत अच्छी तरह समझती है। जब उन्होंने अपने संगीत के जरिए येज़्दी का जश्न मनाया, तो वह बाइक सवारों और संगीत प्रेमियों दोनों के लिए एक यादगार सांस्कृतिक पल बन गया। येज़्दी एक इमोशन है जो कहानियों, यादों, संगीत और संस्कृति के जरिए पीढ़ियों से जिंदा है। पंजाब के साथ इसका एक बेहद पुराना और गहरा रिश्ता रहा है, जिसे सतिंदर ने अपने गाने में बहुत खूबसूरती से समेटा है।

 

बेमिसाल सतिंदर सरताज ने कहा, “जब मैंने ‘येज़्दी’ गाना लिखा था, तो वह मेरे दिल की गहराइयों से निकला था। बड़े होते हुए हमारे लिए येज़्दी का मतलब था—उसकी शानदार आवाज, स्वैग, दोस्ती और आजादी। मेरे गाने ने इसकी इसी कशिश को आज की युवा पीढ़ी के करीब ला दिया। पिछले साल जब नई ‘येज़्दी रोडस्टर’ लॉन्च हुई, तो इसने मुझे अपनी तरफ खींचा। आज इसे पाकर ऐसा लग रहा है जैसे एक सफर पूरा हो गया है, और मैं एक ऐसी विरासत का हिस्सा बनकर बेहद रोमांचित हूं जो आज की नई पीढ़ी से भी उतनी ही जुड़ी हुई है।”

सरताज का दर्शकों का पसंदीदा गाना “येज़्दी”, अपने वीडियो में येज़्दी डी250 क्लासिक को चलाते हुए, सच्चे पंजाबी लोक संगीत के अंदाज में पंजाब के मोटरसाइकिल कल्चर और पुरानी यादों के साथ एक चुलबुले रोमांस को मिलाता है। इस मशहूर गायक-अभिनेता की कस्टमाइज्ड येज़्दी रोडस्टर शार्कस्किन ब्लू रंग की है। इस पर येज़्दी और सतिंदर सरताज के बीच के खास रिश्ते को दर्शाने वाले एक्सक्लूसिव ग्राफिक्स भी बने हुए हैं। श्री अनुपम थरेजा ने इस विशेष येज़्दी रोडस्टर को इस कल्चरल आइकॉन को भेंट किया, जिनके चाहने वाले पूरे भारत में फैले हैं।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment