Advertisement

मानव सेवा का संकल्प: शिवसेना के रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह

By: Naveen Joshi

On: Friday, June 19, 2026 5:11 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून। शिवसेना के स्थापना दिवस के 60 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शिवसेना देहरादून द्वारा  दून मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। “रक्तदान-महादान” के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में शिवसैनिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा का संदेश दिया।

रक्तदान शिविर से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 19 जून 1966 को हिंदू हृदय सम्राट स्वर्गीय बाला साहेब ठाकरे ने मुंबई के शिवाजी पार्क में शिवसेना की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि संगठन की नींव महाराष्ट्र के मजदूरों, वंचितों और शोषित वर्ग के उत्थान के उद्देश्य से रखी गई थी। एक छोटे से बीज के रूप में शुरू हुआ यह संगठन आज देशभर में विशाल वटवृक्ष के रूप में स्थापित है और समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है।

दून मेडिकल College के चिकित्सक डॉ. शशि उपप्रेति एवं आशीष चंद्र ने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए शिवसेना कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिवसेना द्वारा समाज सेवा और जनहित के कार्यों में निरंतर सहभागिता अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

प्रातः 11 बजे शुरू हुआ रक्तदान शिविर सायंकाल तक चला, जिसमें दर्जनों शिवसैनिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में अपनी भागीदारी निभाई।

रक्तदान करने वालों में जिला प्रमुख अमित कर्णवाल, जितेंद्र निर्वाल, विशाल बेदी, अरविंद शर्मा, वासु परविंदा, विकास मल्होत्रा, किशन सिंघल, अभिनव बेदी, भूपेश पुरोहित, गोकुल परविंदा, हर्षित कुमार, कृष्ण कमल, विजय गुलाटी, रवि ग्रोवर, इंद्रेश सुनेजा, सार्थक गर्ग, श्रीजांश श्रीवास्तव, हार्दिक गर्ग, लालू सिंह, गौरव क्लोनी, हरजीत सिंह, शिवम शर्मा, सोनू सिंह, आदेश चंदेल, जशन चंडोक, बॉबी सिंह, अमित बजाज, मोनू सिंह, गुलशन कुमार, लक्की सिंह, शंभू कुमार, गुरमुख, सौरभ क्लोनी, मोहित शर्मा, अजय सिंह, अमन कुमार, गुरविंदर सिंह एवं मोहिउद्दीन अहमद सहित अनेक शिवसैनिक उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment