Advertisement

फायरिंग से दहला रायपुर, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार

By: Naveen Joshi

On: Sunday, July 5, 2026 4:16 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून,  रायपुर  में हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना का देहरादून पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना के पीछे बिजनौर में एक शादी समारोह के दौरान हुआ पुराना विवाद और रंजिश मुख्य कारण रही।

एसएसपी देहरादून के निर्देशन में गठित पांच विशेष पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार को थानो रोड स्थित सोढ़ा सरोली क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 3 जुलाई की रात करीब नौ बजे बंजारावाला निवासी दिवाकर खंडूड़ी अपने साथियों नवीन राणा और रोहन कुमार के साथ रिंग रोड स्थित शराब के ठेके के बाहर खड़े थे। तभी 3-4 युवक वहां पहुंचे और पिस्टल से दो राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से नवीन राणा के कंधे तथा वहां से गुजर रहे कमेंद्र शर्मा के पैर में गोली लगी। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

घटना के संबंध में थाना रायपुर में मुकदमा संख्या 262/26 धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि मुख्य आरोपी अक्षय प्रधान का कमेंद्र शर्मा और उसके साथियों से बिजनौर में एक शादी समारोह के दौरान विवाद हुआ था। उसी विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही थी। हाल ही में दोनों पक्षों के बीच फोन पर गाली-गलौज और धमकियों का दौर शुरू हुआ, जिसके बाद देहरादून में आमना-सामना होने पर विवाद बढ़ गया और फायरिंग हो गई।

पुलिस ने मामले में अरुण कुमार उर्फ छोटू, सन्नी कुमार और आदर्श सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी अक्षय प्रधान सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 9, 2026

July 9, 2026

July 9, 2026

July 9, 2026

July 9, 2026

July 9, 2026

Leave a Comment