Advertisement

विकासखंड थराली की न्याय पंचायत लोल्टी में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर आयोजित*

By: Naveen Joshi

On: Thursday, July 9, 2026 10:40 PM

Google News
Follow Us

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

चमोली जनपद में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण सप्ताह’ के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से विकासखंड थराली की न्याय पंचायत लोल्टी स्थित राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, ग्वालदम में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दर्जा मंत्री, उत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष हरक सिंह नेगी ने की, जबकि थराली विधायक भूपाल राम टम्टा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शिविर में बिजली, पेयजल, सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 42 जनसमस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास, राजस्व, स्वास्थ्य, पशुपालन, श्रम, समाज कल्याण, आपदा प्रबंधन सहित एक दर्जन से अधिक विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दर्जा मंत्री हरक सिंह नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे जनकल्याण शिविरों के माध्यम से जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

वहीं थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में आयोजित ऐसे शिविरों से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में प्राप्त अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है तथा शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

शिविर में न्याय पंचायत लोल्टी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment