Advertisement

एवरेस्ट विजेता राहुल नेगी का पोखरी में भव्य स्वागत, ढोल-दमाऊं की गूंज के बीच हुआ ऐतिहासिक अभिनंदन

By: Naveen Joshi

On: Thursday, July 9, 2026 10:46 PM

Google News
Follow Us

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र पोखरी पहुंचे एवरेस्ट विजेता राहुल नेगी का क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने फूल-मालाओं, ढोल-दमाऊं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अभिनंदन किया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने राहुल नेगी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को उत्तराखंड और विशेष रूप से पोखरी क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।

राहुल नेगी ने मिले अपार स्नेह और सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड और अपने क्षेत्र के लोगों की प्रेरणा, आशीर्वाद और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने युवाओं से अपने सपनों को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। राहुल नेगी की इस उपलब्धि ने क्षेत्र के युवाओं में पर्वतारोहण और साहसिक खेलों के प्रति नया उत्साह जगाया है।

वही इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र राणा, डॉ मातबर रावत, राजेश भंडारी प्रधान सेरा मालकोटी , प्रदीप चौहान,मनोज भंडारी,रंजना रावत, सुनीता चमोला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 9, 2026

July 9, 2026

July 9, 2026

July 9, 2026

July 9, 2026

July 9, 2026

Leave a Comment