Advertisement

हरेला पर्व की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने की विभागीय समीक्षा बैठक

By: Naveen Joshi

On: Friday, July 10, 2026 8:54 AM

Google News
Follow Us

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में गुरुवार, दिनांक 09 जुलाई 2026 को हरेला पर्व/अभियान की तैयारियों के संबंध में सभी संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को आगामी 16 जुलाई 2026 को मनाए जाने वाले प्रकृति, कृषि एवं हरियाली के पर्व हरेला के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु व्यापक स्तर पर पौधारोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने आवंटित लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण स्थलों का समय से चयन कर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ले तथा यह भी सुनिश्चित करे कि रोपित पौधों का उचित संरक्षण एवं देखभाल हो, जिससे उनकी अधिकतम जीवित रहने की दर सुनिश्चित की जा सके।

मुख्य विकास अधिकारी ने वन विभाग एवं उद्यान विभाग को निर्देशित किया कि वे सभी विभागों के साथ नर्सरियों की सूची तथा पौधों की उपलब्धता साझा करें। साथ ही सभी विभाग अपने आवंटित लक्ष्य के अनुसार निकटतम वन एवं उद्यान विभाग की नर्सरियों से समय पर पौधे प्राप्त कर लें।

लोक निर्माण विभाग तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) को निर्देशित किया गया कि वे एक-एक सड़क का चयन करते हुए एक किलोमीटर की लंबाई में प्रत्येक एक मीटर की दूरी पर बांस के पौधों का रोपण कराएं। इसके अतिरिक्त जिन विभागों द्वारा ग्रामों में पौधारोपण किया जाना है, वे ग्रामवार पौधों की आवश्यकता का विवरण वन विभाग एवं उद्यान विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, प्रभागीय वनाधिकारी, अलकनंदा वन प्रभाग, श्रीमती प्रियंका सुंडली, उप प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन प्रभाग,  जुगल किशोर, क्षेत्राधिकारी, चमोली,  मदन सिंह बिष्ट, जिला पूर्ति अधिकारी  अंकित पाण्डेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 9, 2026

July 9, 2026

July 9, 2026

July 9, 2026

July 9, 2026

July 9, 2026

Leave a Comment