Advertisement

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष और सत्य की जीत : डॉ. जसविंदर सिंह गोगी

By: Naveen Joshi

On: Saturday, July 25, 2026 6:24 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देश के करोड़ों छात्रों, युवाओं और उनके अभिभावकों के लंबे संघर्ष की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं और पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों पर लगातार उठ रही आवाज़ों के बाद यह घटनाक्रम लोकतंत्र में जनशक्ति और सत्य की विजय का प्रतीक है।

डॉ. गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार, पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को दबाने के कई प्रयास किए गए, लेकिन अंततः सत्य की जीत हुई और नैतिक जिम्मेदारी तय होने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री को अपना पद छोड़ना पड़ा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी है। आज का घटनाक्रम इस बात का प्रमाण है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ को अधिक समय तक दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि यह केवल एक मंत्री के इस्तीफे का मामला नहीं, बल्कि उन लाखों छात्रों और युवाओं के विश्वास की जीत है, जिन्होंने न्याय की उम्मीद बनाए रखी।

डॉ. गोगी ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पेपर लीक और परीक्षा घोटालों में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जवाबदेह और प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगे भी छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी और जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment