Advertisement

रायवाला में अवैध शराब के जखीरे पर आबकारी विभाग का छापा, तस्कर गिरफ्तार

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, July 28, 2026 10:37 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून/रायवाला। अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की ऋषिकेश टीम ने रायवाला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी, देशी शराब और बीयर बरामद की है। छापेमारी के दौरान एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान की शुरुआत प्रतीक नगर, रायवाला से की गई। मुखबिर की सटीक सूचना पर टीम ने प्रतीक नगर स्थित एक मकान में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब की बिक्री करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 24 पव्वे मैकडॉवेल नंबर-1 अंग्रेजी शराब, 16 पव्वे रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब, 145 माल्टा टेट्रा पाउच देशी शराब तथा 12 किंगफिशर बीयर बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा लगभग पांच पेटी बताई गई है।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जय सिंह भंडारी पुत्र धन सिंह भंडारी, निवासी प्रतीक नगर, थाना रायवाला, जनपद देहरादून बताया। आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment