Advertisement

ठोवड़ा महोत्सव की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, भव्य आयोजन को लेकर हुई अहम बैठक

By: Naveen Joshi

On: Sunday, August 2, 2026 8:26 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून। 24 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ठोवड़ा महोत्सव की तैयारियों को लेकर  एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ कुंदन सिंह चौहान ने किया, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार बलदेव चंद्र भट्ट ने की।

बैठक में उपस्थित श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने महोत्सव को भव्य, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु-हितैषी बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव रखे। वक्ताओं ने आयोजन स्थल पर बेहतर व्यवस्थाएं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार तथा आयोजन को अधिक आकर्षक बनाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही महोत्सव के सफल संचालन के लिए सभी से सामूहिक सहयोग की अपील की गई।

बैठक में आचार्य विमल पांडे, चंदन सिंह, गंगा बिष्ट, ज्योति रजवार, वैशाली रावत, ललित कुमार आर्य, मीरा आर्य, बबली चौहान, शिवप्रसाद सिंह मनराल, महत्व सिंह चौहान, मीना बिष्ट, शेखर सिंह नेगी, विशाल गोसाईं, प्रेम पंचोली, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, रिया नैथानी, प्रह्लाद सिंह बिष्ट, हंसा धामी, सोनी, विपिन, नरेंद्र रोथान, हेमचंद्र जोशी, बसंत वल्लभ जोशी, विक्रम सिंह नेगी, नरेश सिंह, निकेश वर्मा, सुंदर भाई, हरीश धामी, ज्योति राजभर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी ने एकमत से संकल्प लिया कि आपसी सहयोग, समन्वय एवं जनभागीदारी के बल पर इस वर्ष का ठावड़ा महोत्सव ऐतिहासिक, भव्य और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा। उपस्थित सभी लोगों ने आयोजन की तैयारियों में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा भी व्यक्त किया।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment