Advertisement

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दें विशेष ध्यान: जिलाधिकारी

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, August 4, 2026 8:58 AM

Google News
Follow Us

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सोमवार को जिला सभागार, गोपेश्वर में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान 36 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों की एक-एक कर प्रगति जानी गई तथा संबंधित अधिकारियों को उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं के समाधान का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए शिकायतों का निस्तारण केवल पोर्टल पर औपचारिक कार्रवाई दर्ज करने तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना ठोस कारण किसी भी शिकायत का क्लोजर न किया जाए तथा अन्य विभागों को स्थानांतरित किए गए प्रकरणों का नियमित अनुश्रवण करते हुए उनकी प्रगति पर निरंतर निगरानी रखी जाए।

उन्होंने मांग एवं सुझाव से संबंधित शिकायतों पर भी संवेदनशीलता के साथ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा कर उनका त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment