Advertisement

चंद्रबनी शाखा के वार्षिक अधिवेशन में शिक्षा और समाजसेवा पर जोर

By: Naveen Joshi

On: Sunday, August 9, 2026 8:14 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून। गोर्खाली सुधार सभा, चंद्रबनी शाखा का वार्षिक अधिवेशन गोर्खा संघ चंद्रबनी में गोर्खा संघ के अध्यक्ष  राजकुमार गुरुंग की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अधिवेशन में शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष  पदम सिंह थापा, उपाध्यक्ष  पूजा सुब्बा चंद एवं सचिव  मधुसूदन शर्मा के स्वागत एवं अभिनंदन से हुआ। शाखा पदाधिकारियों ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात शाखा से जुड़े दिवंगत पुण्य आत्माओं की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अधिवेशन में शाखा के दिवंगत पदाधिकारी स्व.  पदम शाही के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही आगामी चुनाव होने तक शाखा का कार्यभार संभालने के लिए  राजेश मल्ल के नाम का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

इस अवसर पर शाखा पदाधिकारियों ने वर्षभर किए गए सामाजिक एवं जनहित के कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने गोर्खाली सुधार सभा की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों, उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित सदस्यों को दी।

18 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति

अधिवेश के दौरान केंद्रीय अध्यक्ष  पदम सिंह थापा एवं अन्य पदाधिकारियों ने शाखा के 18 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्तियां प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में आयुष गुरुंग, कौस्तुभ आचार्य, सिद्धि बस्नेत, अस्मिता गुरुंग, विराट थापा, उदय शाही, चिराग मल्ल, दक्षा थापा, वंदना गुरुंग, हर्षित थापा, वरद आचार्य, हर्ष थापा, उर्वशी शाही, कशिश पुन, नमन बस्नेत, शीतल सिंह, मयंक सिंह एवं संस्कृति गुरुंग शामिल रहे।

इसके अलावा जरूरतमंद परिवारों की सहायता के उद्देश्य से  कुसुम गुरुंग एवं  पार्वती थापा को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

अधिवेशन में पूर्व पार्षद हरी भट्ट इंजी. मेग बहादुर थापा, कैप्टन आर.एस. थापा, भोला बहादुर थापा, इंद्र बहादुर थापा, मोहन गुरुंग, प्रेम फुल्ला थापा, हरि प्रधान, महेश प्रधान, गंगा प्रसाद राई, पूर्व उपप्रधान अनिल थापा,  राहुल राना, कमल मल्ल, शाखा उपाध्यक्ष अर्जुन छेत्री, मंदिर समिति उपाध्यक्ष  कुसुम राना, रीता गुरुंग सहित शाखा के वरिष्ठ महानुभाव, मातृशक्ति एवं युवाजन उपस्थित रहे।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment