Advertisement

सीटू-एटकिस के बैनर तले मजदूर-किसानों का सरकार के खिलाफ हल्लाबोल

By: Naveen Joshi

On: Monday, August 10, 2026 9:02 PM

Google News
Follow Us

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

सीटू (CITU), तथा अखिल भारतीय किसान सभा (AIKS) के बैनर तले मजदूर संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पोस्ट ऑफिस गोपेश्वर से जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। आंदोलनकारियों ने सरकार पर मजदूरों के हितों की अनदेखी करने और नए कानूनों के जरिए उनके अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया। इस दौरान आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने भी अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।गोपेश्वर में पोस्ट ऑफिस से जिलाधिकारी कार्यालय तक निकला यह जुलूस।

मजदूर संगठनों के विरोध और नाराजगी की तस्वीर बयां कर रहा था।केंद्रीय भारतीय व्यापार संगठन के बैनर तले विभिन्न संगठनों से जुड़े कर्मचारी और मजदूर प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार द्वारा लागू किए जा रहे कानूनों से मजदूरों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं और इसका सीधा नुकसान श्रमिक वर्ग को उठाना पड़ रहा है।

आंदोलनकारियों ने सरकार से श्रमिक हितों की रक्षा करने और मजदूरों के अधिकारों को सुरक्षित रखने की मांग की। भोपाल सिंह रावत, CUIT,आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी अपनी समस्याएं आंदोलन के जरिए सरकार तक पहुंचाईं।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका हैआंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी योजनाओं से लेकर मिड-डे मील जैसी व्यवस्थाओं में भी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहती है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें उनकी मेहनत के अनुरूप सम्मानजनक मानदेय नहीं मिल रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग है कि उन्हें न्यूनतम वेतनमान दिया जाए और उनके काम के अनुरूप सम्मानजनक भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment