Advertisement

सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरी पुलिस, हर गतिविधि पर नजर

By: Naveen Joshi

On: Saturday, August 15, 2026 8:28 PM

Google News
Follow Us

देहरादून। आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देश पर दून पुलिस द्वारा पूरे जनपद में लगातार सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। नगर से लेकर देहात क्षेत्र तक पुलिस टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रही हैं।
अभियान के तहत जनपद के सभी सीमावर्ती चेकपोस्टों के साथ-साथ प्रमुख आंतरिक मार्गों पर बाहरी राज्यों एवं जनपदों से आने वाले व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध पाए जाने वाले व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ करते हुए उनके संबंध में सत्यापन की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है।
दून पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के लिए रेलवे स्टेशन, बस अड्डों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इन स्थानों पर पुलिस बल द्वारा लगातार प्रभावी गश्त के साथ आकस्मिक चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता बनाने के लिए डॉग स्क्वाड एवं बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की टीमों के साथ भी नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।
चेकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से घूमते पाए जाने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा रही है तथा उनकी गतिविधियों एवं पहचान का सत्यापन किया जा रहा है। दून पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है।
दून पुलिस का यह अभियान जनपद में सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखने तथा असामाजिक एवं संदिग्ध तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार जारी है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment