Advertisement

शास्त्री नगर में बारिश ने खोली भाजपा सरकार के ‘ट्रिपल इंजन’ की पोल, वर्षों बाद भी नहीं बना ड्रेनेज प्लान : अभिनव थापर

By: Naveen Joshi

On: Friday, August 21, 2026 8:50 PM

Google News
Follow Us

देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र के काँवली स्थित शास्त्री नगर में बारिश के दौरान जलभराव और वाहनों के पानी में बहने का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने क्षेत्र का दौरा कर मौके का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से बातचीत कर जलभराव से होने वाली परेशानियों और नुकसान की जानकारी ली।
थापर ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि शास्त्री नगर में हर वर्ष बारिश के दौरान जलभराव होना सरकार के ‘ट्रिपल इंजन’ के फेलियर का जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि नालियों की समय पर सफाई नहीं होती और क्षेत्र की ड्रेनेज व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। बारिश के पानी की निकासी के लिए अब तक कोई प्रभावी और स्थायी व्यवस्था नहीं बनाई गई है।
उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लंबे समय से शासन में रहने के बावजूद हजारों लोगों की इस मूलभूत समस्या के समाधान के लिए आज तक समग्र और वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान तैयार नहीं किया गया। शास्त्री नगर क्षेत्र में कैंट विधानसभा के वार्ड 39, 40, 41 और 42 आते हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग निवास करते हैं। इसके बावजूद जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होना सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इस बार बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो गई। नालों में वाहन और ऑटो फंसने से पानी का बहाव बाधित हुआ और गंदे पानी का तेज बहाव आसपास के घरों में घुस गया। कई परिवारों के घरों में पानी भरने से घरेलू सामान और संपत्ति को नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि जलभराव ने लोगों की जान-माल की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा कर दी है।
क्षेत्रवासियों ने थापर को बताया कि बारिश के दौरान उनके घरों में लगातार पानी घुसता है और हर वर्ष परिवार, मकान और सामान की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। इस बार भी बड़ी संख्या में घर जलभराव से प्रभावित हुए।
थापर ने कहा कि यह महज जलभराव की समस्या नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही और प्रशासनिक विफलता का परिणाम है। उन्होंने सरकार से शास्त्री नगर और आसपास के क्षेत्रों के लिए तत्काल वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान तैयार करने, नालियों की नियमित सफाई कराने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी। जनता को हर वर्ष जलभराव की त्रासदी झेलने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।
दौरे के दौरान बिमलेश वर्मा, अवधेश कुमार, मालती देवी, कमला रावत, सीता भट्ट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment