चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
उत्तराखंड की लोकसंस्कृति एवं परंपराओं को समर्पित प्रसिद्ध लोकगायिका अर्चना सती द्वारा माँ नंदा को समर्पित लोकगीत ‘कुरूड़ की नंदा’ का भव्य विमोचन किया गया।
लोकगीत ‘कुरूड़ की नंदा’ के माध्यम से माँ नंदा की महिमा, उत्तराखंड की लोक आस्था तथा समृद्ध लोक सांस्कृतिक परंपरा को स्वर देने का प्रयास किया गया है। माँ नंदा उत्तराखंड की अधिष्ठात्री देवी के रूप में जन-जन की आस्था का केंद्र हैं। उनके प्रति समर्पित यह लोकगीत प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं एवं धार्मिक आस्था को नई पीढ़ी तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
विमोचन कार्यक्रम का संचालन युवा कवि अनुज पुरोहित ने किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार मुकेश हटवाल, कर्नल एच.एस. रावत (अध्यक्ष, नंदा देवी बड़ी जात आयोजन समिति कुरूड़), सुभाष भट्ट (संस्थापक, 4जी मिशन), डॉ. राकेश उनियाल, भगवती प्रसाद, तरुण भंडारी, सतेंद्र कठैत, वंदना, गीतांजलि, नंदिनी, पुष्पा भाकुनी, मधु रावत सहित संस्था के अनेक सम्मानित सदस्य, साहित्यकार, संस्कृति प्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लोकगायिका अर्चना सती द्वारा माँ नंदा को समर्पित लोकगीत ‘कुरूड़ की नंदा’ का भव्य विमोचन
By: Naveen Joshi
On: Wednesday, August 26, 2026 1:24 PM













