Advertisement

आईपी 69 ड्यूरेबिलिटी के साथ लॉन्च हुआ टेक्नो स्पार्क गो 3 प्रो

By: Naveen Joshi

On: Friday, August 28, 2026 7:03 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून, : टेक्नो ने भारत में स्पार्क गो 3 प्रो लॉन्च किया है, जो किफायती कीमत में सेगमेंट-फर्स्ट IP69 ड्यूरेबिलिटी लेकर आया है। हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स, ज़्यादा धूल और गिरने जैसी परिस्थितियों को झेलने के लिए तैयार यह डिवाइस वास्तविक जीवन की कठिन परिस्थितियों के लिए बनाया गया है—चाहे वह बारिश में डिलीवरी करने वाले रास्ते हों या धूल भरे कृषि क्षेत्र।

 

टेक्नो स्पार्क गो 3 प्रो को ऐसे लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिनके फोन को सुरक्षित माहौल की सुविधा नहीं मिलती—चाहे वह खेत में कीमतों की जानकारी लेता किसान हो, बारिश में फंस गया डिलीवरी कर्मचारी हो या भीड़भाड़ वाली बस में सफर करने वाला छात्र। यह टेक्नो की नई टैगलाइन ‘देश जैसा दमदार’ का एक सटीक उदाहरण है।

 

लॉन्च के अवसर पर टेक्नो मोबाइल इंडिया के सीईओ श्री अरिजीत तालापात्रा ने कहा, “लाखों लोगों के लिए स्मार्टफोन कोई लग्जरी नहीं, बल्कि उनकी आजीविका का एक जरूरी साधन है। जब आपकी कमाई स्मार्टफोन पर निर्भर हो, तो फोन को होने वाला कोई भी आकस्मिक नुकसान आपके पूरे दिन के काम को रोक सकता है। हमने टेक्नो स्पार्क गो 3 प्रो को इस तरह इंजीनियर किया है कि मेहनत करने वाले यूजर्स को अपने डिवाइस की हर समय चिंता न करनी पड़े। हर शिफ्ट, बारिश और सफर के दौरान यह उन्हें पूरी तरह निश्चिंत रहने का भरोसा देता है।”

 

 

कीमत और उपलब्धता

स्पार्क गो 3 प्रो देशभर में 4 सितंबर, 2026 से रिटेल आउटलेट्स, Amazon और Flipkart पर उपलब्ध होगा। इसके 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत ₹15,999 रखी गई है, जबकि 4GB + 128GB मॉडल ₹16,999 में उपलब्ध होगा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment