Advertisement

नेपाल की भीषण आपदा पर गोरखा महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी ने जताई संवेदना

By: Naveen Joshi

On: Saturday, August 29, 2026 1:43 PM

Google News
Follow Us

देहरादून। पड़ोसी देश नेपाल में आई भीषण आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए गोरखा महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी ने राहत एवं सहायता के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। कमेटी ने आमजन, पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से आगे आकर आर्थिक सहयोग करने तथा दैनिक उपयोग में आने वाली आवश्यक सामग्री एकत्रित कर नेपाल भेजने का आह्वान किया है।
कमेटी की ओर से बताया गया कि आपदा की इस कठिन घड़ी में नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना सामाजिक एवं मानवीय दायित्व है। इसी उद्देश्य से क्यूआर कोड के माध्यम से धनराशि एकत्रित करने के साथ-साथ जरूरत की दैनिक उपयोगी सामग्री भी जुटाई जाएगी, जिसे राहत के रूप में नेपाल भेजा जाएगा।
कमेटी की अध्यक्ष माया पवार एवं संस्था अध्यक्ष श्रीमती प्रभा शाह ने कहा कि संकट की घड़ी में मानवता सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने सभी लोगों से अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करने की अपील की। सचिव ज्योति कोटिया सहित कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी नेपाल के आपदा प्रभावितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से राहत अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रमिला खत्री, पुष्पा छेत्री, सुनीता छेत्री, कविता छेत्री, मधु छेत्री, कविता माहुर, विनीता छेत्री, मधु खनाल, पूजा सुब्बा चंद्र, बीके बराल, एनबी खत्री, राजेंद्र गुरुग, मीनू क्षेत्री, संध्या थापा सहित संस्था की उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी वंदना बिष्ट तथा संरक्षक उपासना जी ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
कमेटी ने कहा कि नेपाल और भारत के बीच सदियों पुराने सामाजिक एवं सांस्कृतिक संबंध हैं। ऐसे समय में जब पड़ोसी देश प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है, सामूहिक प्रयासों से पीड़ित परिवारों तक राहत पहुंचाना ही सच्ची संवेदनशीलता होगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment