Advertisement

ग्राफिक एरा में गूंजी पंडित अश्वनी शंकर की शहनाई

By: Naveen Joshi

On: Thursday, September 3, 2026 9:00 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून,  भारतीय शास्त्रीय संगीत की मधुर स्वर लहरियों से ग्राफिक एरा का परिसर सराबोर हो गया। ग्राफिक एरा और स्पिक मैके के संयुक्त आयोजन में बनारस घराने के प्रख्यात शहनाई वादक पंडित अश्वनी शंकर ने अपनी शहनाई की सुरमयी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में आयोजित शहनाई रेसिटल में पंडित अश्वनी शंकर ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा को जीवंत कर दिया। शहनाई की मधुर तान और शास्त्रीय रागों की गहराई ने पूरे वातावरण को संगीत की सुरमयी अनुभूति से भर दिया। इस विशेष प्रस्तुति में तबले पर आनंद शंकर ने पंडित अश्वनी शंकर का साथ दिया। वहीं योगेश शंकर ने सहायक शहनाई और कांता प्रसाद ने सुर शहनाई पर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment