Advertisement

ग्राफिक एरा में इंटरनल स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, September 9, 2026 9:08 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून , , आपदा प्रबंधन और तमाम समस्याओं का समाधान खोजने के लिए ग्राफिक एरा में हैकाथॉन शुरू हो गई है । इसमें मंडी में फसलों के उचित मूल्य का अनुमान, आपदा के समय त्वरित संचार और मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी जैसी समस्याओं के समाधान छात्र-छात्राएं खोजेंगे।

 

आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में इंटरनल स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) 2026 का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रो वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ ने कहा कि जीवन में लगातार आगे बढ़ने के लिए इनोवेटिव माइंडसेट और प्रोग्रेसिव थॉट प्रोसेस का होना बेहद जरूरी है। हैकाथॉन में 1800 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। हैकाथॉन में छात्र-छात्राओं ने एआई बेस्ड मंडी प्राइस प्रेडिक्शन एंड फार्मर बार्गेनिंग असिस्टेंट, स्मार्ट क्रॉप्स एडवाइजरी सिस्टम, स्मार्ट फूड सरप्लस डिटेक्शन एंड रिडिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम, वॉइस-इनेबल्ड स्मार्ट हॉस्पिटल रिपोर्टिंग सिस्टम जैसे इनोवेटिव सॉल्यूशन डेवलप किए और विभिन्न मॉडल और प्रोटोटाइप भी प्रस्तुत किए।

 

इस हैकाथॉन का आयोजन भारत सरकार के स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन इनिशिएटिव के तहत ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी की इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल ने मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन, एआईसीटीई, मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन इनोवेशन सेल और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स के सहयोग से किया। हैकाथॉन में कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा , ग्राफिक एरा के आईओएस डेवलपमेंट सेंटर के हेड डा. सचिन घई के साथ प्रो. आशीष थपलियाल, डा. बृजेश प्रसाद , डा. पूजा राणा अन्य विभागों के अध्यक्ष, शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment