Advertisement

रोजगार से अंकिता भंडारी प्रकरण तक कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा

By: Naveen Joshi

On: Friday, September 11, 2026 7:09 PM

Google News
Follow Us

देहरादून। कांग्रेस ने भाजपा पर युवाओं, सैनिकों और उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को संवाद कार्यक्रम करने से पहले प्रदेश के युवाओं के सवालों का जवाब देना चाहिए। कांग्रेस ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिला और अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं तथा पूर्व सैनिकों की चिंताओं का समाधान कौन करेगा, भाजपा को इन सवालों पर अपना स्पष्ट रुख बताना चाहिए।
कांग्रेस ने नितिन नवीन के युवाओं और सैनिकों के साथ प्रस्तावित संवाद को लेकर कहा कि प्रदेश की जनता केवल संवाद नहीं, बल्कि अपने सवालों के ठोस जवाब चाहती है। पार्टी ने सैन्यधाम से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोपों और भाजपा नेता गणेश जोशी के चुनावी लाभ संबंधी कथित बयान को लेकर भी भाजपा से स्पष्टीकरण मांगा।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले युवाओं पर लाठीचार्ज करने वाली सरकार अब संवाद का दिखावा कर रही है। पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी के युवा संवाद की नकल करने मात्र से राहुल गांधी जैसा युवाओं से जुड़ाव और जनविश्वास हासिल नहीं किया जा सकता। कांग्रेस ने भाजपा नेताओं की ओर से राहुल गांधी के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल की जा रही ‘राहुल मियां’ जैसी भाषा को भी राजनीतिक हताशा का संकेत बताया।
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उस कथित बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें कांग्रेस पर ‘तिल का ताड़’ बनाने का आरोप लगाया गया था। पार्टी ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण कांग्रेस के लिए कोई छोटा मुद्दा नहीं, बल्कि उत्तराखंड के स्वाभिमान, सम्मान और अस्मिता से जुड़ा सवाल है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को पार्टी लगातार उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता से जुड़े मुद्दों को उठाना विपक्ष का लोकतांत्रिक दायित्व है और कांग्रेस युवाओं के रोजगार, सैनिकों की चिंताओं तथा अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगती रहेगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment