Advertisement

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत विषय पर आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता

By: Naveen Joshi

On: Sunday, September 27, 2026 8:58 AM

Google News
Follow Us

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

निबंध प्रतियोगिता में तन्वी खत्री, बीएससी प्रथम सेमेस्टर, अंकिता बीए तृतीय सेमेस्टर और निधि बीएससी प्रथम सेमेस्टर ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. दिकपाल सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी विभाग,डॉ दिनेश पंवार और डॉ सुधीर कोठियाल सदस्य के रूप में रहे। कार्यक्रम आयोजन एवं संयोजन एनएसएस प्रभारी डॉ विधि ढौंडियाल, सदस्य डॉ प्रियंका राणा और डॉ सौरव कुमार द्वारा किया गया।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment