Advertisement

क्रिकेट के साथ संगीत का रंग, UPL फाइनल में मासूम शर्मा और प्रांजल दहिया का जलवा

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, September 30, 2026 9:29 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून,  उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण का ग्रैंड फिनाले गुरुवार, 1 अक्टूबर को देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में देहरादून वॉरियर्स और हरिद्वार एल्मास आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों की नजरें प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर टिकी हैं।

लीग चरण में दोनों टीमों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए आठ-आठ अंक जुटाए। हालांकि बेहतर नेट रन रेट के आधार पर देहरादून वॉरियर्स ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि हरिद्वार एल्मास दूसरे स्थान पर रही। बुधवार को दोनों टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह पक्की की।

फाइनल में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने की उम्मीद है। लीग चरण में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली दोनों टीमों के बल्लेबाजों और गेंदबाजों पर खिताबी मुकाबले में खास नजर रहेगी। मुकाबले में छोटी-सी चूक भी टीम की खिताबी उम्मीदों पर असर डाल सकती है।

क्रिकेट के साथ मनोरंजन का तड़का

फाइनल मुकाबला सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहेगा। स्टेडियम में दर्शकों के लिए संगीत और मनोरंजन का भी खास इंतजाम किया गया है। मशहूर गायक मासूम शर्मा और लोकप्रिय परफॉर्मर प्रांजल दहिया अपनी प्रस्तुतियों से क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह बढ़ाएंगे।

दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। ऐसे में देहरादून और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद है।

सात टीमों ने दिखाया दम

UPL के तीसरे संस्करण की शुरुआत 21 सितंबर को महिला वर्ग के मुकाबलों से हुई थी, जबकि पुरुष प्रतियोगिता का आगाज 22 सितंबर से हुआ। पुरुष वर्ग में देहरादून वॉरियर्स, हरिद्वार एल्मास, नैनीताल टाइगर्स, पिथौरागढ़ हरिकेन्स, ऋषिकेश रिवर किंग्स, टिहरी टाइटंस और यूएसएन इंडियंस समेत सात टीमों ने भाग लिया।

टूर्नामेंट का आगाज भव्य उद्घाटन समारोह से हुआ था, जिसमें उत्तराखंड की लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर की डांस प्रस्तुति ने उद्घाटन समारोह को खास बनाया था। अब फाइनल मुकाबले के साथ UPL 2026 के इस क्रिकेटी सफर का रोमांचक समापन होगा।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment