Advertisement

ग्राफिक एरा में पिटकुल कर्मचारी सीख रहे हैं एआई की बारीकियां

By: Naveen Joshi

On: Thursday, October 8, 2026 7:04 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून, । ग्राफिक एरा के विशेषज्ञ पिटकुल कर्मचारियों को एआई, प्रॉम्प्ट लेखन और एआई टूल्स के उपयोग के तरीके सीख रहे हैं। इसके लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला शुरू हो गई।

 

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आज क्षमता निर्माण कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. तबस्सुम नकवी ने कहा कि बदलती तकनीक के साथ कदम मिलाना जरूरी है। एआई सरकारी कामकाज को सरल और प्रभावी बनाने के साथ दस्तावेज, डेटा विश्लेषण और निर्णय प्रक्रिया में उपयोगी हो सकती है।

 

दो दिवसीय कार्यशाला में पिटकुल कर्मचारियों को एआई और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग के साथ चैटजीपीटी, गूगल जेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट कॉपायलट और पावर बीआई के उपयोग सिखाए जाएंगे।

 

इस कार्यशाला का आयोजन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और पिटकुल के संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के हेड डॉ. विशाल सागर, डॉ. श्याम एस. कपरी, डॉ. श्वेता चौहान, डॉ सुरुचि शर्मा शिक्षक-शिक्षिकाएं और प्रशिक्षण लेने आए पिटकुल के कर्मचारी शामिल रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment