Advertisement

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान

By: Naveen Joshi

On: Friday, October 23, 2026 2:57 AM

Google News
Follow Us

 

देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत दिव्यांगजनों को मताधिकार के महत्व, मतदान प्रक्रिया और निर्वाचन के दौरान उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देकर चुनाव में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसी क्रम में 21 अक्टूबर को गांधी शताब्दी अस्पताल, डालनवाला में दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला स्वीप टीम ने दिव्यांगजनों को मतदान के महत्व तथा सुगम, सुलभ और समावेशी मतदान व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। अभियान का उद्देश्य दिव्यांग मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना और निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

वहीं, 22 अक्टूबर को जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में खंड विकास कार्यालय, डोईवाला में दिव्यांगजनों के लिए मतदाता साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय, समाज कल्याण विभाग और चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में दिव्यांगजनों को मतदाता साक्षरता, निर्वाचन संबंधी सुविधाओं और मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

शिविर में जिला स्वीप टीम ने स्टॉल लगाकर जागरूकता गतिविधियों में सहभागिता की और दिव्यांगजनों को मतदान के लिए प्रेरित किया। जिला प्रशासन का लक्ष्य प्रत्येक पात्र मतदाता को बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से दिव्यांगजनों सहित समाज के सभी वर्गों की निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment