Advertisement

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील

By: Naveen Joshi

On: Friday, October 23, 2026 7:22 AM

Google News
Follow Us

 

देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण करने वालों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने शहर में अभियान चलाकर पांच प्रतिष्ठानों को सील किया।

MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में उन मामलों को शामिल किया गया, जहां आवासीय भवनों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था और बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण किया गया था। प्राधिकरण की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में नियोजित विकास सुनिश्चित करना और आवासीय कॉलोनियों के मूल स्वरूप को बनाए रखना है।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट किया है कि राजधानी में सुनियोजित विकास के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आवासीय क्षेत्रों में नियमों के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और बिना अनुमति निर्माण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्राधिकरण के अनुसार, यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में की जा रही है। MDDA ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण और आवासीय क्षेत्रों में नियम विरुद्ध व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment