Advertisement

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार

By: Naveen Joshi

On: Saturday, October 31, 2026 7:02 AM

Google News
Follow Us

 

ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा देवी, गुमानीवाला क्षेत्र में छापेमारी कर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं के कब्जे से कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। दोनों महिलाएं मौके पर शराब की बिक्री करते हुए पकड़ी गईं। बताया गया है कि दोनों के खिलाफ पूर्व में भी अवैध शराब से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।

आबकारी आयुक्त देहरादून के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को आबकारी विभाग ऋषिकेश की टीम ने आबकारी निरीक्षक  प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दो महिलाएं कच्ची शराब बेचते हुए मिलीं। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से 20-20 लीटर, कुल 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान कौशल्या देवी पत्नी स्व. जोगिंदर सिंह और अमरजीत कौर पत्नी इंद्र सिंह, निवासी मनसा देवी गुमानीवाला के रूप में हुई है। आबकारी विभाग ने दोनों के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

छापेमारी करने वाली टीम में उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश और अर्जुन सिंह, प्रधान आबकारी सिपाही दीपा डोबरियाल तथा आबकारी सिपाही अंकित कुमार, आशीष चौहान, सोनम पवार और रेशमा चौहान शामिल रहे।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 31, 2026

October 31, 2026

October 31, 2026

October 30, 2026

October 30, 2026

October 30, 2026

Leave a Comment