देहरादून, ग्राफिक एरा में छात्रों को फूड टेक्नोलॉजी, न्यूट्रिशन और डायटेटिक्स के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के अवसरों की जानकारी दी गई।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में न्यूट्रीशन क्षेत्र में करियर के अवसरों पर विशेष काउंसलिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। समापन सत्र में मेदांता – द मेडिसिटी, गुरुग्राम की जनरल मैनेजर एवं चीफ डायटीशियन डॉ. संध्या पांडे ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों के उपचार में क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। मरीज की बीमारी, स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की जरूरतों के अनुसार डाइट प्लान तैयार करना, पोषण संबंधी कमियों की पहचान करना और रिकवरी के दौरान उचित पोषण सुनिश्चित करना इस क्षेत्र की प्रमुख जिम्मेदारियां हैं।
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में छात्रों के लिए ग्रुप डिस्कशन और मॉक इंटरव्यू आयोजित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सिटी के फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने किया। कार्यक्रम में प्रो वीसी डॉ संतोष एस सर्राफ, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डॉ विनोद कुमार, डॉ बिंदु नाइक, डॉ सलोनी, डॉ अंकिता, डॉ कृष्णा आयुष शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।













