Advertisement

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से कुंभ मेलाधिकारी सोनिका सहित तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, November 4, 2026 9:14 AM

Google News
Follow Us

देहरादून, । राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से  लोक भवन में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट कर विभागीय गतिविधियों एवं महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान कुंभ मेलाधिकारी  सोनिका, मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम तथा सचिव जनगणना दीपक कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात की।

शिष्टाचार भेंट के दौरान कुंभ मेलाधिकारी  सोनिका ने राज्यपाल को आगामी कुंभ मेले के आयोजन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कुंभ मेले को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों, आयोजन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं और विभागीय स्तर पर संचालित कार्यों से उन्हें अवगत कराया।
वहीं, मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम तथा सचिव जनगणना दीपक कुमार ने भी राज्यपाल से मुलाकात कर अपने-अपने विभागों से संबंधित विषयों पर संवाद किया। लोक भवन में हुई इन शिष्टाचार मुलाकातों के दौरान विभिन्न प्रशासनिक एवं विभागीय गतिविधियों पर विचार-विमर्श हुआ।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment