Prabhat Chingari
Uncategorized

प्रदेश में सामने आये कोरोना पॉजिटिव 2 मरीज, स्वास्थ्य सचिव डॉ राजेश बोले घबराने की आवश्यकता नहीं

देहरादून, के मैक्स अस्पताल में भर्ती रहे 77 वर्षीय व्यक्ति में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मरीज पूर्व से ही कई अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं। जिनका उपचार अस्पताल से चल रहा है।

मरीज के परिजनों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है। स्वास्थ्य में पहले के मुकाबले सुधार है। और वह घर पर ही होम आईशूलेशन में हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के परिजनों के सम्पर्क में है और उनके स्वास्थ्य पर नज़रे बनाये हुए हैं।

वहीं दून अस्पताल में भर्ती 72 वर्षीय महिला में भी कोविड की पुष्टि हुई है। महिला को दून अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम महिला के स्वास्थ्य पर नज़रें बनाई हुई है।
स्वास्थ्य विभाग Corona को लेकर पूर्ण रूप से तैयार :-
स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर कोविड प्रबंधन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूर्ण रूप से तैयार है।

सभी जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों तथा चिकित्सा अधीक्षकों को चिकित्सालय स्तर पर कोविड के उपचार को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण रखने के निरंतर निर्देश दिए गए हैं तथा मॉक ड्रिल के माध्यम से तैयारी की निगरानी भी की जा रही है। मुख्यमंत्री कोविड प्रबंधन से लगातार फीडबैक ले रहे हैं।
स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम रोगी के निवास स्थान पर नियंत्रण एवं रोकथाम कार्यवाही के लिए भेजी गई हैं। सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को कोविड प्रबंधन के लिए की जाने वाली किसी भी कार्यवाही में कोताही न बरतने के निर्देश दिए गए हैंस

स्वास्थ्य सचिव द्वारा सर्दी के मौसम में आम जनमानस से कोविड एवं इन्फ्लूएंजा जैसे रोगों को लेकर सावधानी एवं सतर्कता बरतने की अपील की गई है

Related posts

NDRF ने सिखाए आपदाओं से निपटने की गुर

prabhatchingari

आज का राशिफल: सोच-समझकर लें फैसले, जल्दबाजी से बचें

cradmin

टोल फ्री नं व फेसबुक पर दे पानी की बर्बादी की सूचना!

prabhatchingari

भारतीय वन्य जीव संस्थान का पांच दिवसीय पक्षी अवलोकन शिविर हुआ संपन्न

prabhatchingari

इस सर्दी, लाएं बदलाव अपने अनुपयोगी गरम कपड़े जरूरतमंद लोगों को भेंट करें,

prabhatchingari

भारतीय संविधान की आत्मा आज भी अविचल—ग्राफिक एरा में संविधान दिवस पर विशेष सत्र

cradmin

Leave a Comment