Prabhat Chingari
Uncategorized

बालक के जन्म पर भी मिलने वाली महालक्ष्मी किट का शासनादेश हुआ जारी, रेखा आर्या

उत्तराखंड:-* आज महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि बीते दिनों माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महालक्ष्मी किट को लेकर एक अहम निर्णय लिया गया था। जो महालक्ष्मी किट सिर्फ बेटियों के जन्म पर दी जाती थी उसे अब बेटों के जन्म (प्रथम दो प्रसव ) पर भी दिया जाएगा। ऐसे में अब महालक्ष्मी किट बेटी और बेटे दोनों के जन्म पर प्राप्त होगी। मेरे द्वारा पूर्व में भी इस बात को कहा गया था कि हम जल्द ही बेटों के जन्म पर भी महालक्ष्मी किट देंगे जिसके लिए विभाग लगातार प्रयासरत था। जिसका कि शासनादेश भी जारी कर दिया गया है!

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महालक्ष्मी किट हम बालिकाओ के जन्म पर देते हुए आ रहे थे ऐसे में जनभावनाओं के अनुरूप यह मांग लगातार की जा रही थी कि इसे बेटो के जन्म पर भी दिया जाए। अब इसे जेंडर आधारित ना करते हुए महिला के प्रथम दो प्रसव तक महालक्ष्मी किट दिये जाने का शासनादेश भी हो गया है! ऐसे में जो लैंगिक समानता है वह यहां पर दिखती है। *अब महालक्ष्मी किट को बेटों के जन्म पर भी अधिक से अधिक महालक्ष्मीयां प्राप्त कर पाएंगी।*

Related posts

शिक्षकों ने सीखे शिक्षा को मानवीय मूल्यों से जोड़ने के गुर 

cradmin

पहाड़ों में पेयजल समस्या के निराकरण के लिए पंपिंग योजनाऐं होंगी कारगर सिद्ध,चमोली के पोखरी ब्लॉक में जलेश्वर (बमोथ) बसुकेदार पंपिंग योजना बुझाएगी सैकड़ों गांवों की प्यास*

prabhatchingari

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर का स्थलीय निरीक्षण

prabhatchingari

अपर जिलाधिकारी चमोली डॉ अभिषेक त्रिपाठी के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नत एवं स्थानांतरण होने पर दी गई विदाई

prabhatchingari

सैनिक कल्याण विभाग द्वारा प्रायोजित पूर्व सैनिकों के आश्रितों को प्रशिक्षण बाद नियुक्ति पत्र वितरित करते गणेश जोशी।

prabhatchingari

डीएम व एसएसपी का जेल में आकस्मिक छापा, बैरिक से लेकर सीसीटीवी किए चेक

prabhatchingari

Leave a Comment