Prabhat Chingari
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड डेवेलॉपर्स 2024 द्वारा आयोजित सोशियल डेवेलॉपमेन्ट कॉन्क्लेव को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।*

देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार देर सांय देहरादून के एक निजी होटल में उत्तराखण्ड डेवेलॉपर्स 2024 द्वारा आयोजित सोशियल डेवेलॉपमेन्ट कॉन्क्लेव में प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कॉन्क्लेव में पहुंचे डेवेलपर्स को सम्मानित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखंड जो अपनी प्राकृतिक सौंदर्य पर्वतीय इलाकों और ऐतिहासिक समृद्धि के लिए प्रसिद्ध है, आज एक नए दौर का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा डेवेलपर्स की भूमिका यहाँ विशेष है, क्योंकि उनके द्वारा नई योजनाओं, आवास और और सुरक्षित आवासीय इलाकों की बनावट में सहायक हो सकते हैं। उन्होंने कहा “प्रोपदून” के माध्यम से हम एक साथ आ रहे हैं, ताकि हम मिलकर नए और स्थायी समाधानों की ओर कदम बढ़ा सकें।
मंत्री ने कहा हमें सुनिश्चित करना होगा कि हमारी नई परियोजनाएं प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक संरचना को मजबूती से बनाए रखें और सभी लोगों को उसका लाभ हो सके। उन्होंने कहा हमें सामाजिक जिम्मेदारी का भी ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा जल के संवर्धन की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल रतन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

महाराज ने आपदा प्रभावित कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण*

cradmin

महाराज ने पांच जांबाज जवानों के शहीद होने पर गहरी संवेदना व्यक्त*

prabhatchingari

सखी कैब” दौड़ी सड़कों पर — जिला प्रशासन की ऑटोमेटेड पार्किंग अब और सुविधाजनक, 6 अतिरिक्त ईवी वाहन जल्द…

cradmin

नगर निगम की तीसरी बोर्ड बैठक में हंगामा, भाजपा-कांग्रेस के पार्षद आपस में भिड़े

cradmin

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने लॉन्च की ऑल-न्यू एमजी हेक्टर

cradmin

एम्स से दवा लेकर जेल पहुंचा ड्रोन

prabhatchingari

Leave a Comment