Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीय

उत्तराखंड से अयोध्या तक जल्द शुरू होगी हवाई सेवा

देहरादून: केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने नागरिक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर पंतनगर से अयोध्या के लिए नई फ्लाइट शुरू करने का अनुरोध किया है।

श्री भट्ट ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि उनके संसदीय क्षेत्र के अर्न्तगत पन्तनगर से अयोध्या तक नई फ्लाईट चलाने हेतु समस्त क्षेत्रीय जनता द्वारा निवेदन किया है, जो अति आवश्यक है।

उन्होंने पत्र में कहा है कि अवगत कराना है कि प्रत्येक दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए अयोध्या जाते है। फ्लाईट न होने के कारण बड़ी परेशानियों का सामना करना पडता है। साथ ही काठगोदाम कुमाँऊ का प्रवेश द्वार है, यहा पर दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रो से लोग यात्रा हेतु आते है। दूरस्थ क्षेत्र से लोगो को अयोध्या जाने हेतु बरेली (उत्तर प्रदेश) जाना पड़ता है। अयोध्या में श्री राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से यहाँ से लगातार लोगो का अयोध्या आना-जाना और अधिक संख्या में प्रारम्भ हो गया है।

वही कुमाऊं मण्डल में नानकसागर, बौर जलाशय, जिम कार्बेट नैशनल पार्क, नैनीताल, रामगढ, भीमताल, कैंचीधाम, काकड़ीघाट, कौसानी, रानीखेत, विनसर, सूर्य मन्दिर कटारमल, देवीधुरा, मानिला, दूनागिरी, महावतार बाबा जी की गुफा, पूर्णागिरी, चितई गोलू देवता मंदिर, कसार देवी (अल्मोडा) योगदा, सत्संग, सोसायटी का कार्यालय (द्वाराहाट), चौकड़ी, मुनस्यारी, विर्थीफाल, पतालभुवनेश्वर (जमीन के अन्दर गहराई में गुफा), कैलाश मानसरोवर, बागेश्वर, हॉटकालिका, पिण्डारी ग्लेशियर जैसे रमणीय पर्यटक स्थल देश एवं दुनिया में पर्यटको एवं धार्मिक पर्यटकों के लिए आकर्षण के क्षेत्र हैं।

श्री भट्ट ने कहा कि पन्तनगर से अयोध्या तक नई फ्लाईट चलाया जाना बेहद आवश्यक है लिहाजा इस विषय पर शीघ्र कार्य किए जाने का अनुरोध किया है।

Related posts

हाई कोर्ट नैनीताल द्वारा आयोजित दो दिवसीय परिवार न्यायालय संबंधी मामलों पर कार्यशाला संपन्न

prabhatchingari

एम्स ऋषिकेश में होगा नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाईजेशन का 43वां राष्ट्रीय अधिवेशन……..

prabhatchingari

रजोनिवृत्ति हृदय रोग का जोखिम बढ़ा सकती है, कह रहे हैं होम्योपैथी के डॉक्टर

prabhatchingari

चमोली जिले के कनोठ गांव की सपना नेगी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली द्वारा आयोजित इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (आईएनआई सीईटी) में 99.9 परसेंटाइल हासिल कर समूचे देश में 9वीं रैंक हासिल की

prabhatchingari

अनुसंधान को बेहतर करेगा एआई

cradmin

चेक पोस्ट पर अनिवार्य रूप से स्थापित किया जाये सीसीटीवी कैमरा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी

prabhatchingari

Leave a Comment