देहरादून/अल्मोड़ा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार की जा रही चेकिंग व पेट्रोलिंग के दौरान अवैध तस्करी की रोकथाम में एक बड़ी सफलता पुलिस टीम के हाथ लगी है। दिनांक- 26.02.2024 की रात्रि में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हिमांशु पंत के नेतृत्व में रानीखेत पुलिस व प्रभारी एसओजी श्री सुनील सिंह धानिक व प्रभारी एएनटीएफ श्री सौरभ कुमार भारती द्वारा एसओजी/एएनटीएफ टीम के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान रानीखेत क्षेत्र में ऐना गांव से करीब 500 मीटर आगे बग्वाली पोखर की तरफ कोरीछीना की ओर से आ रहे वाहन संख्या- यू0 के0-01 सी0ए0-1427 पिकअप को रुकने का ईशारा किया तो वाहन चालक 3 कवाहन को रोककर वापस मोड़ने का प्रयास क लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाहीको रुकने का ईशारा किया तो व अचानक वाहन को रोककर वापस मोड़ने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर ही रोक लिया गया। वाहन में वाहन चालक मौजूद था, जिसने पूछताछ में वाहन में अवैध शराब होने की बात पुलिस टीम को बताई, जिस पर वाहन पिकअप की तलाशी लेने पर कुल 120 पेटियों में 5,760 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद हुई। पूछताछ में चालक द्वारा उक्त अवैध शराब तस्करी के उद्देश्य से लेकर जाना बताया गया। बरामदगी के आधार पर वाहन चालक/अभियुक्त कुन्दन सिंह कनवाल को गिरफ्तार करते हुए अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन पिकअप को सीज किया गया। अवैध शराब की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी होने पर कोतवाली रानीखेत में अभियुक्त के विरुद्ध धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा र ही है। जिसमें कुन्दन सिंह कनवाल, उम्र- 34 वर्ष पुत्र भूपाल सिंह कनवाल, निवासी लोअर मालरोड खत्याड़ी, अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास 120 पेटियों में कुल 5760 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद हुई जिनकी कीमत लगभग कीमत- 5,18,400/- रुपये बताई जा रही
prabhatchingari
I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward .
For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
