Prabhat Chingari
उत्तराखंड

रामप्रसाद उपाध्याय, अध्यक्ष व पुरुषोत्तम गौतम महासचिव निर्वाचित

देहरादून, 02 मार्च।* श्री भारतीय नेपाली ब्राह्मण समिति के नवादा स्तिथ कार्यालय पर संपन्न हुए वार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से पंडित रामप्रसाद उपाध्याय को अध्यक्ष एवम पंडित पुरुषोत्तम गौतम को महासचिव निर्वाचित घोषित किया गया।

इनके अतिरिक्त ग्यारह सदस्यीय कार्यकारिणी में पंडित अर्जुन प्रसाद पोंडेल को कोषाध्यक्ष, पंडित थानेश्वर् उपाध्याय को उपाध्यक्ष, गोविंद प्रसाद पंथी को सहसचिव, टंक प्रसाद पोखरेल, प्रचार सचिव, बलराम उपाध्याय सह प्रचार सचिव, गोविंद प्रसाद पोखरेल प्रवक्ता, वासुदेव पंथी संगठन सचिव, पदम प्रसाद पंथी आय व्यय निरीक्षक एवम पंडित जगदीश प्रसाद खनाल (शर्मा) को सांस्कृतिक सचिव घोषित किया गया।

सर्वसम्मति एवम शांतिपूर्ण हुए चुनाव पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवम महासचिव ने सभी समिति सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। समिति द्वारा भविष्य में किए जाने वाले कार्यक्रमों में पूर्व की भांति सहयोग करने की अपील की।

श्री भारतीय नेपाली ब्राह्मण समिति के नवनिर्वाचित पदाधिका रियो को नगर की एक दर्जन घटक ब्राह्मण संगठनों के संयुक्त मंच ब्राह्मण समाज महासंघ, ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संयुक्त रूप से ब्राह्मण हितों के लिए सहयोग करने की भी अपील की।

Related posts

ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत नगर और देहात क्षेत्रों में वृहद कार्रवाई

cradmin

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), देहरादून द्वारा द्विदिवसीय क्षमता विकास कार्यक्रम का आयोजन

cradmin

सहकारिता ही सामाजिक एकता और आर्थिक स्वावलंबन की आधारशिला

cradmin

नन्हे कदम, सुरक्षित सड़कें: दून पुलिस ने बच्चों को दिया यातायात नियमों का संदेश

cradmin

बीएम हुंडई ने “ऑल न्यू बोल्ड अलकज़ार” का किया उद्घाटन

prabhatchingari

हिंदुस्तान जिंक के सहयोग से पंतनगर में सखी उत्सव, महिला समूहों ने दिखाई प्रतिभा

cradmin

Leave a Comment