जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर में आकाश सारस्वत ने सम्भाला प्राचार्य का पदभार

By: prabhatchingari

On: Monday, March 4, 2024 7:59 PM

Google News
Follow Us
------

*जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर में आकाश सारस्वत ने सम्भाला प्राचार्य का पदभार*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर में आकाश सारस्वत ने सोमवार को पूर्ण कालिक प्राचार्या के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के सभी संकाय सदस्यों एवं कार्मिकों की बैठक लेते हुए। कहा की उनका लक्ष्य फरवरी 2025 तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को प्रदेश की श्रेष्ठ डाइट के रूप में स्थापित करना होगा। इसके लिए उन्होंने कार्य योजना तैयार कर ली है।
नव नियुक्त प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि उन्होंने सभी संकाय सदस्यों एवं कार्यालय कार्मिकों को इसके लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि कहा की उनका लक्ष्य डाइट संकाय सदस्यों एवं विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच समन्वय स्थापित कर जनपद चमोली को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर लाना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर उन्होंने डी एल एड प्रशिक्षुओं के साथ भी बैठक कर अनुशासित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा ताकि भविष्य में एक उत्कृष्ट शिक्षक बन सकें। उन्होंने सभी संकाय सदस्यों एवं कार्यालय कार्मिकों को इसके लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि कहा की उनका लक्ष्य डाइट संकाय सदस्यों एवं विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच समन्वय स्थापित कर जनपद चमोली को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर लाना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। डी एल एड प्रशिक्षुओं के साथ भी बैठक कर अनुशासित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा ताकि भविष्य में एक उत्कृष्ट शिक्षक बन सकें।
उन्होंने देश के विषम परिस्थितियों के बाबजूद सफल अनेक महान विभूतियों के जीवन के उदाहरण देकर प्रशिक्षुओं से उनके जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेने को कहा। उन्होंने प्रशिक्षुओं से डी एल एड प्रशिक्षण के साथ ही प्रशासनिक सेवाओं के लिए भी तैयारी करते रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा की संस्थान में स्थापित पुस्तकालय का उपयोग अपने भविष्य के निर्माण में करें। तथा सभी कर्मचारी और संकाय सदस्यों को भी पुस्तकालय का उपयोग चाहिए। पूर्व प्रभारी प्राचार्य एल एस बर्तवाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर नए प्राचार्य आकाश सारस्वत जी का स्वागत किया।
इस अवसर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दिनेश लाल टम्टा, राजेश सती, योगेन्द्र रावत, वरिष्ठ प्रवक्ता भगत सिंह कंडवाल, रवीन्द्र बर्तवाल, प्रवक्ता योगेंद्र बर्तवाल, डाक्टर कमलेश मिश्रा, दिगपाल सिंह रावत, मृणाल जोशी, सुमन भट्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र नेगी, वरिष्ठ, प्रसाशनिक अधिकारी मनोज धपवाल, जगदीश केडियाल, श्रेया कंडारी, देवेंद्र नेगी, रमेश चंद्र, रघुवीर भगत सिंह कंडवाल ने किया गया।

Static 1 Static 1

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment