Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

महाशिवरात्रि पर चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक, कर समस्त देश व प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना: मंत्री रेखा आर्या

देहरादून: महाशिवरात्रि के इस पावन दिन पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित प्राचीन चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक के साथ पूजा अर्चना किया।इस अवसर पर देवों के देव महादेव से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।कहा कि भगवान भोलेनाथ मेरी मंगल कामना है कि यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को नई ताकत भी दे।

कहा कि साथ ही उत्साहपूर्वक मनाया जाने वाला यह पर्व सबके जीवन में शांति और समृद्धि लेकर आए।यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को नई ताकत भी दे।

महाशिवरात्रि भगवान शिव की सबसे बड़ी रात्रि के रूप में जानी जाती है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च यानी आज देशभर में मनाया जा रहा है। इस दिन भक्त दिन भर उपवास रखते हैं। गरुड़ पुराण, पदम पुराण, स्कन्द पुराण, शिव पुराण और अग्नि पुराण में शिवरात्रि पर्व की महिमा का वर्णन मिलता है।

बता दे कि महाशिवरात्रि पर्व के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन शिव-पार्वती विवाह बंधन में बंधे थे। देश में बनारस, प्रयागराज, अयोध्याधाम, चित्रकूट, उज्जैन, हरिद्वार, ऋषिकेश, नासिक, मंडी समेत सभी देवालयों और शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। शिवभक्त मंदिरों में, गंगा और अन्य नदियों के पावन तटों पर भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर रहे हैं।वहीं इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च यानी आज देशभर में मनाया जा रहा है।

Related posts

लिटरेचर फेस्टिवल का छठा संस्करण 8 नवंबर से होगा शुरू

prabhatchingari

गुरु राम दास इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में डांडिया नाइट समारोह

prabhatchingari

UPES ने आयोजित किया ‘उद्भव 2025’ — उत्तराखंड AI मिशन के तहत राज्य का पहला इमर्जिंग-टेक्नोलॉजी हैकाथॉन

cradmin

ग्राफिक एरा में स्टार्टअप उत्तराखंड बूट कैंप शुरू

prabhatchingari

नशा तस्करों पर एएनटीएफ का हंटर, 105 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

cradmin

बजाज कैपिटल ने भारत को फिनेंशली सिक्योर करने के 60 साल पूरे होने का जश्न मनाया

prabhatchingari

Leave a Comment