Prabhat Chingari
उत्तराखंड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर की सेवा योजना में निधि और सोहन बने सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर की सेवा योजना में निधि और सोहन बने सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर की सेवा योजना इकाई द्वारा मंडल में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रभारी प्राचार्य प्रो. अमित जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना सामुदायिक सेवा से व्यक्तित्व विकास एवं राष्ट्र निर्माण की शिक्षा प्रदान करता है। उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ ज्ञान से जीवन सफल नहीं हो सकता है बल्कि प्राप्त ज्ञान का अपने जीवन में प्रयोग करना से सफलता प्राप्त की जा सकती है।
वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ वंदना लोहानी ने कहा कि शिविर के सातों दिवस छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार की शारीरिक एवं बौद्धिक गतिविधियों में प्रतिभाग किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से श्रमदान, मतदाता जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान, साइबर अपराध, ध्यान आदि विषयों पर सत्र आयोजित किए गए।
समापन समारोह के दिन शिविरार्थियों द्वारा विभिन्न तरह की सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गई। सामूहिक लोक नृत्य में मद्महेश्वर ग्रुप प्रथम, रूद्रनाथ ग्रुप द्वितीय एवं केदारनाथ रूप तृतीय स्थान पर रहे। जबकि निधि एवं सोहन को सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी चुना गया।
इस अवसर पर डॉ रचना टम्टा, डॉ डीएस नेगी, विक्रम गुसाईं, विनोद राणा, रविंद्र रौतेला, प्रशांत पाटिल, रितेश सेमवाल, आयुष दीप्ति, पूनम आदि उपस्थित रहे।

Related posts

23 मार्च को परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी व एसएसपी ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण

prabhatchingari

डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया – डेटॉल क्लाईमेट रेजिलिएंट स्कूल ने डेटॉल स्कूल रेडियो पॉडकॉस्ट किया लॉन्च

prabhatchingari

प्रशासन जिंदा है अभी, जन धन का गबन मुमकिन नहीं

prabhatchingari

सोना चोरी का आरोप लगाकर खुद घिरते नजर आ रहे हैं अविमुक्तेश्वरानंद

prabhatchingari

जिनसहस्रनाम की गूँज से महका माजरा, आचार्य जी ने दिया जीवन संदेश…

cradmin

डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी के वार्षिक महोत्सव ‘जेनेसिस 2025’ का जोरदार शुभारंभ

prabhatchingari

Leave a Comment