Prabhat Chingari
उत्तराखंड

सार्ट सर्किट से पोखरी के बंगथल में मकान सहित लाखों का सामान हुआ स्वाहा

*सार्ट सर्किट से पोखरी के बंगथल में मकान सहित लाखों का सामान हुआ स्वाहा*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
सार्ट-सर्किट से मकान सहित लाखो का सामान जलकर स्वाहा :
विकास खण्ड पोखरी के ग्राम बंगथल में कैलाश चन्द्र व अशोक चन्द्र पुत्र दिखाकर दत्त की आवासीय मकान में गत रात्रि करीबन 10 बजे घर में बिजली के सार्ट-सर्किट होने से मकान की ऊपरी मंजिल पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गयी। और उसके अन्दर रखा सामान जलकर राख हो गया है।
यह जानकारी ग्राम प्रधान ललित मिश्रा ने देते हुए बताया कि जैसे ही मकान में सार्ट-सर्किट होने लगा तो घर में रह रहे लोग शोर शराबा करते हुए घर से बाहर निकल गये,इतने मे आस-पडोस के लोग इक्ट्ठा हुए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग पर काबू पाने तक मकान की ऊपरी मंजिल व उसमे रखी सारी सामग्री जलकर राख हो गयी।
आगजनी की सूचना थाना व तहसील पोखरी को दी गयी ,मौके पर पटवारी व पुलिस ने जाकर निरीक्षण किया, और पटवारी शशिप्रसाद डिमरी ने बताया कि आगजनी मे नष्ट हुई सम्पति दो लाख रुपये की क्षति का ऑकलन कर मुआवजा हेतु कार्यवाही अग्रसारित की गयी है।

Related posts

टाटा मोटर्स ने ‘कस्टमर केयर महोत्सव’ का किया उद्घाटन

prabhatchingari

ब्रेल क्रेडिट कार्ड के लांच के साथ पीएनबी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 

cradmin

गोपेश्वर महाविद्यालय के छात्रों ने लहराया नेट परीक्षा में परचम*

prabhatchingari

पंचायत भूमि के कब्ज़ों को चिह्नित कर तुरंत हटायें: महाराज

cradmin

फर्जी पहचान पर रह रहा बांग्लादेशी डॉक्टर गिरफ्तार

cradmin

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मारुत ड्रोन पूरे उत्तराखंड में किसानों को सशक्त बना रहा है।

prabhatchingari

Leave a Comment