Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

इस माह के आखिरी हफ्ते से शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण, जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

देहरादून,;-बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो चुकी है। गंगोत्री और यमुनोत्री की तिथि अभी बाकी है। ऐसे में पर्यटन विकास परिषद मार्च माह के आखिरी सप्ताह से चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर देगा।

बदरीनाथ के कपाट 12 मई और केदारनाथ के कपाट 10 मई को खुलेंगे। बोर्ड के सूत्रों की मानें, तो ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप और अन्य स्थानों पर 15 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो सकते हैंं। इसके लिए पर्यटन विकास की एजेंसी को दो दिन ऑफलाइन पंजीकरण का ट्रायल करना है।

अक्षय तृतीया 10 और 11 मई को है। अभी तक गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर समिति की ओर से कपाट खोलने की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है। तिथि घोषित होने के बाद ही चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की आधारिक तिथि घोषित की जाएगी।

अभी तक गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर समिति की ओर से आधिकारिक रूप से कपाट खुलने की तिथि तय नहीं की गई है। मार्च आखिरी सप्ताह तक ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो सकेगा। 15 अप्रैल के बाद ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो सकेगा। – वाईएस गंगवार, एडिशनल डायरेक्टर, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद

Related posts

पुरोला और मोरी में भीषण आग

prabhatchingari

बजट सत्र के दौरान बोर्ड एग्जाम व ट्रैफिक में कोई परेशानी ना आए , ऋतु खण्डूडी भूषण

prabhatchingari

सर्वांगीण विकास को समर्पित है बजट : सुनीता बौड़ाई “विद्यार्थी”

prabhatchingari

पीएनबी ने गर्व एवं देशभक्ति के साथ भारत का 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

cradmin

बीकेटीसी ने यात्रावर्ष 2024 के लिए शुरू की बद्रीनाथ केदारनाथ के लिए ऑनलाइन पूजा की बुकिंग

prabhatchingari

उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों पर हुए मुकदमों को वापस लेने व पूर्व में दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच के संबंध में पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की….

prabhatchingari

Leave a Comment